ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से ग्रामीणों को किया जा रहा है लाभान्वित

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): राज्य सरकार के निर्देशानुसार केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने हेतु गुरूवार को जिले की 9 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिले की 9 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संबंधित विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में कृषि, राजस्व विभाग, पंचायतीराज, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं अन्य राजकीय विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शिविर के दौरान प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं की सुनवाई कर त्वरित निस्तारण संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है। 

*शुक्रवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन*

निर्धारित कार्यक्रमानुसार 19 जून, शुक्रवार को जालोर उपखंड की चांदणा, आहोर उपखंड की डोडीयाली, बागोड़ा उपखंड की जैसावास, सायला उपखंड की तालियाना, भीनमाल उपखंड की पुनासा, जसवंतपुरा उपखंड की पंसेरी, रानीवाड़ा उपखंड की जाखड़ी, चितलवाना उपखंड की गुड़ाहेमा तथा सांचौर उपखंड की करावड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!