निवाई (लालचंद माली): गांव पराना से सिरस तक सडक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। पूर्व उपसरपंच कैलाश प्रजापत, पूर्व जीएसएस अध्यक्ष श्यामलाल योगी, राकेश योगी, शिवजीलाल जाट, बजरंग लाल प्रजापत व शिवचरण योगी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि पराना से सिरस तक सडक मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सडक उखडने से जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए, जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। सडक की मरम्मत करवाने के लिए करीब 8 माह पहले भी ग्रामीणों ने पराना राजीव गांधी सेवा केंद्र पर धरना प्रदर्शन करके सडक मरम्मत करवाने की मांग की थी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समस्या का अवलोकन कर सडक को सुधरवाने का आश्वासन दिया था। 8 महीने बाद भी सडक की हालत जैसी की जैसी बनी हुई है। वजीराबाद से सिरस तक भी सडक कई जगह से टूटी हुई है। सडक पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पराना से सिरस तक नवीन डामरीकरण करवाने की मांग की है।
गांव पराना से सिरस सडक मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त, 8 माह पहले प्रशासन ने ग्रामीणों दिया था आश्वासन
By -
June 16, 2026
0
Tags: