निवाई (लालचंद माली): गांव रतनपुरा उर्फ रोहिडा में सरकारी एवं गोचर भूमि पर प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने एवं भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव रतनपुरा उर्फ रोहिडा में स्थित सरकारी भूमि एवं गोचर भूमि पर प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध रूप से लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतापपुरा निवासी रामफुल, रमेश, मीठालाल, जयनारायण, कैलाश, केसरा, रामसहाय, जयनारायण, रामनारायण, राजीव, गोरधन, रमेश, कालू, फैलीराम, नानगराम, हनुमान, कैलाश, कालू, धोलु, छीतर, रमेश, प्रहलाद शामिल व कजोड मीणा इस अवैध अतिक्रमण में शामिल है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब ग्रामवासियों ने अवैध अतिक्रमण का विरोध करने एवं उन्हें रोकने का प्रयास करने पर उपरोक्त सभी लोग व उनके अन्य साथी ग्रामीणों के साथ लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते है। उक्त लोगों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट करने की कोशिश की एवं उन्हें खुलेआम धमकाते है। ग्रामीणों ने प्रशासन को बताया कि गोचर एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के कारण गांव के मवेशियों एवं गौवंश के लिए चरने की जगह नहीं बचेगी, जिससे समस्त ग्रामवासियों के जानवर और गौवंश भूमिहीन हो जाएंगे। उन्होंने अतिक्रमियों को उक्त भूमियों से तुरंत बेदखल करने एवं इन सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व गोचर भूमि को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र, रमेशचन्द, राधेश्याम, सीताराम, गंगू, बजरंग, शंभू, मदनलाल, हरिनारायण, रामराय व राजेश सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
3/related/default