7 हजार से अधिक महिलाओं की मौजूदगी में जिला स्तरीय क्षत्राणी सशक्तिकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): आरासाणा स्थित अंबाजी मंदिर परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय राजपूत मातृशक्ति-क्षत्राणी सशक्तिकरण स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ रहे। कार्यक्रम में जिलेभर से 7 हजार से अधिक महिलाओं, युवाओं एवं समाज के लोगों ने भाग लिया। राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय महिलाओं ने सेना, पुलिस, विज्ञान, सिविल सेवा और कॉरपोरेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। मंत्री ओटाराम देवासी ने सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन की सराहना की। सांसद लुम्बाराम चौधरी ने समाज भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक समाराम गरासिया ने भी प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए विधायक मद से समाज भवन के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने महिलाओं की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षित महिला दो परिवारों के विकास का आधार होती है।
समारोह समिति के अध्यक्ष गोप सिंह देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, विश्वविद्यालय एवं विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 101 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। उन्होंने समाज भवन के लिए भूमि आवंटन की मांग भी रखी। कार्यक्रम में मार्कण्डेयधाम के संत रेवानाथ महाराज, चंदन सिंह देवड़ा, रविंद्र सिंह बालावत, दलीप सिंह मांडाणी, वीरेंद्र सिंह चौहान, नरपत सिंह राणावत, दीपेंद्र सिंह पिथापुरा, सुजान सिंह वडवज, अजीत सिंह निम्बोड़ा, प्रद्युम्न सिंह भाटी, नारायण सिंह बागसीन, दक्षा देवड़ा, मांगू सिंह बावली, भवानी सिंह डोडुआ, हिमपाल सिंह देवड़ा, नरपत सिंह देवड़ा, दिलीपभाई जैन सहित अनेक अतिथियों ने समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवा विकास पर विचार व्यक्त किए।
राजस्थान पुलिस की निरीक्षक डिम्पल कंवर ने युवाओं को मोबाइल की लत से दूर रहकर एकाग्रता एवं निरंतर मेहनत से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक कैप्टन रतन सिंह वीरवाड़ा, सचिव बाघ सिंह राणावत सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं भामाशाहों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में समिति अध्यक्ष गोप सिंह देवड़ा ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!