जयपुर आई हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में 76 जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कर दवाइयां और चश्मे, वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): रोड नंबर-1 स्थित भारत टावर, बी.डी.के. अस्पताल के सामने नवस्थापित जयपुर आई हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ जिला कलक्टर अरुण गर्ग एवं जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत, डॉक्टर संजय कटेवा, कृष्णा पुरोहित, डॉ.उमेश केडिया, डॉ.नीलम केडिया, डॉ.संगीता पुरोहित, डॉ.मूलसिंह शेखावत, हाजी जुम्मा खान, उमाशंकर महमिया, अख्तर अली गहलोत, सीए मनीष अग्रवाल, अनिल जांगिड़, रजनी पुरोहित, डॉ.रवि शर्मा, बरकत अली गहलोत, अब्बास अली, रामगोपाल महमिया, गुलज़ारी लाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जयपुर आई हॉस्पिटल के निदेशक एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.निशांत पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 76 जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद का आधुनिक फेको पद्धति द्वारा सफल ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया।
इस दौरान अतिथियों ने ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए। इस अवसर पर अतिथियों ने अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनों का अवलोकन कर उनकी सराहना की तथा इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!