"राजस्थान के कलाकार" सीजन-6 का भव्य समापन, शिवानी और हिमांशी बनीं विजेता

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): भादूकाज फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित "राजस्थान के कलाकार" सीजन-6 का ग्रैंड फिनाले रविवार को आमेर स्थित जैन मंदिर के हॉल में संपन्न हुआ। इस आयोजन में राजस्थान के कोने-कोने से प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर गायन, नृत्य और अभिनय में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। शो डायरेक्टर रोहित शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की उन छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच देना है, जिनमें कला कूट-कूट कर भरी है, लेकिन अवसर नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि हर कलाकार को उसकी पहचान मिले।"

*विजेताओं की सूची*  

* सीनियर कैटेगरी विजेता: "राजस्थान के कलाकार" टाइटल विनर शिवानी कंवर, जयपुर। 
* जूनियर कैटेगरी विजेता: हिमांशी, टोंक, राजस्थान।  
* निर्णायक मंडल: इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम को जज करने के लिए इंटरनेशनल आर्टिस्ट संतोष मारू, मशहूर कोरियोग्राफर सत्यनारायण सैनी और राजस्थान घूमर क्वीन अलका श्रीवास्तव मौजूद रहीं। तीनों जजों ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर शो डायरेक्टर रोहित शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेताओं को विशेष पुरस्कार व सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कलाप्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!