झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के झुंझुनूं ब्लॉक द्वारा ई-गवर्नेंस सेवाओं में सुधार एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मई 2026 के दौरान उपखंड क्षेत्र में संचालित ई-मित्र कियोस्कों का व्यापक औचक निरीक्षण किया गया। विभागीय अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा कुल 44 ई-मित्र कियोस्कों का निरीक्षण कर सेवाओं की गुणवत्ता, निर्धारित शुल्क की वसूली तथा विभागीय नियमों की पालना की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ कियोस्कों पर अनियमितताएं पाए जाने पर 6 ई-मित्र संचालकों को सुधारात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा विभागीय नियमों की अवहेलना करने वाले एक कियोस्क संचालक पर ऑनलाइन शास्ति भी आरोपित की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन को बेहतर एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण: अनियमितता पर 6 संचालकों को नोटिस
By -
June 02, 2026
0
Tags: