कोटपूतली (ईशाक खान): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन कोटपूतली चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास, जोश और उमंग के साथ मनाया गया।इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ.अभिलाष मीणा और उनकी टीम के नेतृत्व में क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम ने मूक पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान चलाया। इसके तहत नागाजी मंदिर और बड़ा मंदिर परिसर में परिंडे बांधकर उनमें पानी की व्यवस्था की गई। नागाजी मंदिर में श्री सीताराम जी महाराज के सानिध्य में वृक्षारोपण भी किया गया। छोटा बाजार स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु होने की भगवान से विशेष प्रार्थना की। इसके पश्चात, टीम के सदस्यों ने बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर फल वितरित किए। कचहरी परिसर में काटा केक जन्मदिन के उल्लास को आगे बढ़ाते हुए कचहरी परिसर स्थित एसडीओ कोर्ट चौक में अधिवक्ता साथियों की मौजूदगी में केक काटा गया और सभी का मुंह मीठा करवाकर मिठाइयां बांटी गई। अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागाजी गोरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और नागाजी गोरी स्थित मुक्त क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ.अभिलाष मीणा के साथ डॉक्टर साथियों, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए।इस पूरे आयोजन में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रवक्ता केएम बंसल और महिला प्रकोष्ठ की महासचिव कमलेश बंसल मुख्य रूप से मौजूद रहीं। इसके साथ ही चिकित्सा प्रकोष्ठ टीम के उपाध्यक्ष अमर सिंह गुर्जर, राहुल मीणा, सुनील मीणा, कमलेश मीणा, अजय मीणा, एडवोकेट आजाद सोनी, राकेश सैनी, मंगल, हंसराज कौशिक और दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
3/related/default