पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर में स्थित प्रतिष्ठित अस्पताल सिहाग अस्पताल के निदेशक डॉ.पवन सिहाग ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर सॉल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, जिला महासचिव सत्यनारायण बैद, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष हरपाल पूनियां ने सॉल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसी मौके पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रभारी रिटायर्ड प्रिंसिपल अत्तर सिंह काजला ने सिहाग अस्पताल के निदेशक डॉ.पवन सिहाग का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जन सहयोग से निर्माणाधीन लोक देवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
तेजा भक्त डॉ.पवन सिहाग ने तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया भव्य स्वागत
By -
June 24, 2026
0
Tags: