वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-2026: झुंझुनूं जिले के लिए निकाली गई लॉटरी

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-2026 के अंतर्गत झुंझुनूं जिले के लिए प्राप्त आवेदनों की लॉटरी का आयोजन बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत वर्ष 2026 में झुंझुनूं जिले के लिए कुल 2213 यात्रियों का कोटा निर्धारित किया गया है, जिसमें 1972 रेल यात्री तथा 241 हवाई यात्री शामिल हैं। जिले से कुल 1976 आवेदन प्राप्त हुए। पात्र आवेदकों के चयन के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कर चयन सूची तैयार की गई। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को चयन प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र चौधरी, आईटी विभाग की उपनिदेशक दीपा राणासरिया, देवस्थान विभाग की सहायक लेखाधिकारी सुनीला सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान चयनित एवं प्रतीक्षा सूची संबंधी जानकारी भी साझा की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!