हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स का ग्रीष्मकालीन शिविर संपन्न, 50 विद्यार्थियों ने सीखे जीवन संवारने वाले कौशल

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के समय का सदुपयोग करने के उद्देश्य से आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न जीवनोपयोगी और रचनात्मक कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। डीओ स्काउट राजेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि शिविर के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को सिलाई, नृत्य और पेंटिंग सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल नई चीजें सीखीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा में भी उल्लेखनीय निखार देखने को मिला। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हुए उनके व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था।
शिविर के समापन समारोह में प्रधानाचार्य गोपाललाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके द्वारा अर्जित कौशलों की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही शिविर का विधिवत समापन किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!