झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रवेश 1 जून से सत्र 2026-27 स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र और प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर स्नातक पाठ्यक्रम बीए-जेएमसी: तीन वर्षीय बीए-जेएमसी: (ऑनर्स इन मीडिया स्टडीज): चार वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एमए (मीडिया स्टडीज), एमए (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क) एमए (न्यू मीडिया) और एमए (विकास संचार) पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम (स्ववित्त पोषित) पीजी डिप्लोमा इन डैस्कटॉप पब्लिशिंग, पीजी डिप्लोमा इन फोटोग्राफी, पीजी डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म और पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक हेल्थ एंड मास कम्युनिकेशन जयपुर, 29 मई 2026।
हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) में अकादमिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 01 जून 2026 से शुरू होगी। प्रवेश संबंधी पूरी जानकारी और आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट (hju.ac.in) पर उपलब्ध होंगे। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। पत्रकारिता और जनसंचार में तीन वर्षीय स्नातक पाठयक्रम (बीए-जेएमसी) के साथ ही चार वर्षीय बीए-जेएमसी (ऑनर्स इन मीडिया स्टडीज) और दो वर्षीय स्नात्कोत्तर पाठ्यक्रमों- एमए (मीडिया स्टडीज), एमए (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क) एमए (न्यू मीडिया) और एमए (विकास संचार) के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा स्ववित्तपोषित पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों- पीजी डिप्लोमा इन डैस्कटॉप पब्लिशिंग, पीजी डिप्लोमा इन फोटोग्राफी, पीजी डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म और पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक हेल्थ एंड मास कम्युनिकेशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।