28 जून को होगा श्री सेवादास जी महाराज की मूर्ति व चरण पादुका का अनावरण, निकलेगा नगर भ्रमण

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा (राहुल शर्मा): श्री भोमिया जी मंदिर, टसकोला रोड पावटा में परम संत ब्रह्मलीन श्री सेवादास जी महाराज की मूर्ति एवं चरण पादुका अनावरण समारोह रविवार, 28 जून 2026 को श्रद्धा एवं धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि बाबा भरतदास आश्रम बगीची टोरडा धाम मंदिर के महंत मंगलदास जी महाराज के पावन सानिध्य में रविवार, 28 जून 2026 को प्रातः 7:15 बजे मूर्ति व चरण पादुका का पावटा के प्रमुख मार्गों से भव्य नगर भ्रमण करवाया जाएगा। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। नगर भ्रमण के बाद श्री भोमिया जी मंदिर, टसकोला रोड पावटा में विधि-विधान से मूर्ति व चरण पादुका का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। यह पूरा आयोजन सत्ताइशा क्षेत्र के ग्रामजनों के सहयोग से संपन्न कराया जाएगा। इससे पूर्व श्री भोमिया जी मंदिर पावटा में बाबा भरतदास आश्रम बगीची टोरडा धाम मंदिर के महंत मंगलदास जी महाराज के सानिध्य में यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

*आयोजन को सफल बनाने का संकल्प*  

आयोजकों ने सत्ताइशा क्षेत्र सहित आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से 28 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन-लाभ लेने एवं पुण्य अर्जित करने की अपील की है। कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया और तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!