दत्तवास थाने का एएसआई गणेश नारायण जाट 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): दत्तवास थाने में साइबर फ्रॉड के मामले में परिवादी को मोबाइल लौटाने की एवज में ₹25000 की रिश्वत लेते एएसआई गणेश नारायण जाट को एसीबी की जयपुर टीम ने परिवादी के इशारा करते ही धर दबोचा। साइबर फ्रॉड के मामले में परिवादी को उसका मोबाइल लौटाने की एवज में घूस की मांग की थी। इस मामले में जयपुर की एसीबी टीम ने जाल बिछाकर शुक्रवार को अपने जाल में फंसा लिया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय विधायक रामसहाय वर्मा की ओर से गत दिनों जिला कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में बिना रिश्वत लिए कोई भी काम नहीं होने की बात कहकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद दिन प्रतिदिन निवाई-पीपलू क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक भ्रष्टाचार की एक से बढ़कर एक बड़े मामले खुलकर सामने आ रहे हैं। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। एसीबी एएसपी ज्ञानप्रकाश नवल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई को रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई एसीबी डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में की गई। वहीं एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता एवं अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी एएसआई से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!