23 अगस्त को आयोजित होगा ‘‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’’ समारोह

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: विश्व शांति, वैश्विक समरसता एवं मानव एकता की स्थापना के लिए कार्यरत अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को नई दिल्ली में ‘‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’’ समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह समारोह संगठन की स्व-पोषित वित्तीय व्यवस्था के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, अंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएशिया, फिनलैंड, ट्यूनीशिया, जर्मनी, इराक, इज़राइल, उत्तर मैसिडोनिया, मोरक्को, नीदरलैंड, नाइजीरिया, नॉर्वे, रोमानिया, डेनमार्क, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिज़स्तान, फिलिस्तीन एवं फिजी सहित 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों के सान्निध्य में आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच का किसी भी राजनीतिक दल अथवा राजनीतिक विचारधारा से कोई संबंध नहीं है। मंच पूर्णतः सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैश्विक समरसता के उद्देश्य से कार्यरत एक स्वतंत्र संगठन है। समारोह में देशभर से शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, समाज सेवा, उद्योग, प्रशासन, संस्कृति तथा विभिन्न अन्य क्षेत्रों की लगभग 85 चयनित विशिष्ट प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ष्राजीव गांधी गौरव अवार्डष् से सम्मानित किया जाएगा। डॉ.शर्मा ने बताया कि समारोह का उद्देश्य भारत की वैश्विक भूमिका को सुदृढ़ करने तथा ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्’’, ‘‘ग्लोबल विलेज’’ एवं ‘‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’’ जैसे सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों के प्रसार को प्रोत्साहित करना है। इसी दृष्टि से भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका, वैश्विक शांति, सांस्कृतिक समन्वय एवं मानव कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी आयोजित किया जाएगा। मंच के अनुसार यह समारोह राष्ट्रीय एकता, अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं वैश्विक सद्भाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!