रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): प्रधानमंत्री स्ट्रीट वैडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत रेहड़ी में पटरी और स्ट्रीट वेंडर्स को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए 30 जून तक 30 जून तक संचालित किया जा रहा है। नगर परिषद जालोर के आयुक्त शिव पाल सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान पात्र स्ट्रीट वेंडर्स का पंजीकरण, ऋण स्वीकृति, ऋण वितरण तथा डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही अब तक योजना से वंचित लाभार्थियों को भी जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना की अवधि बढ़ा दी है, जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सकेगा। योजना के तहत बिना गारंटी कार्यशील पूंजी ऋण, समय पर ऋण चुकाने पर ब्याज अनुदान तथा डिजिटल लेनदेन पर प्रोत्साहन राशि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। अभियान के दौरान संबंधित विभागों, नगरीय निकायों, बैंक शाखाओं और कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के तहत बैंकर्स नगरीय निकाय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगे तथा नए आवेदन प्राप्त करने तथा लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र स्वीकृति एवं वितरण करेंगे।