झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आशुतोष होम्योपैथिक औषधालय द्वारा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में केदारमल हलवाई की स्मृति में उनके परिवार के आर्थिक सौजन्य से होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 195 रोगियों की जांच कर उनको निःशुल्क दवाइयां वितरण की गई। कार्यक्रम में रामाकांत हलवाई, डॉ.एसएन शुक्ला, श्याम सुंदर जालान, नागरमल जांगिड़, महेश कुमार मुंड, देवेंद्र कुमार गौड़, डॉ.मूलसिंह, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, चंद्र प्रकाश, महेश कुमार अग्रवाल, काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।
3/related/default