विद्यालय में मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 7 से 8 बजे तक चले इस योगाभ्यास में उपखंड के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित लोग शामिल हुए। योग शिक्षक अनिल शुक्ला व पीटीआई सुमेर सिंह मीणा ने प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसन व प्राणायाम कराए। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि नियमित योग से तन-मन स्वस्थ, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत और एकाग्रता बढ़ती है।कार्यक्रम में सीबीईओ राजकुमार यादव, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, सुश्रुत वर्मा, पूजा कुमारी वर्मा, सीमा मिश्रा, नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक पीरू गुर्जर, राकेश सैनी सहित प्रशासनिक व शिक्षण जगत के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वय से किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!