नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): कस्बे के धामेड़ा रोड पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरड़ी में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों व स्टाफ ने सामूहिक योगाभ्यास किया।कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, तनाव से मुक्ति मिलती है, एकाग्रता में वृद्धि होती है तथा अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। वक्ताओं ने कहा कि योग को हमेशा नियमित रूप से करना चाहिए।योगाभ्यास के पश्चात स्वतंत्र लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से "योग भी-वोट भी" थीम पर बूथ लेवल अधिकारी डॉ.भीम सिंह जाट ने सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई। शपथ में लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने व बिना प्रलोभन मतदान करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भूपेंद्र शर्मा, जगदीश सैनी, कैलाश सैनी, मुखराम जाट, बीएलओ मेघराज सैनी, किशन सैनी, पंकज सैनी, रामकिशन मीणा सहित विद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
3/related/default