सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आर.के. जे.के. बरासिया कॉलेज, सूरजगढ़ में 12वाॅ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का उपखंड अधिकारी स्वाति झा, पूर्व सांसद श्रीमती संतोष अहलावत, विधायक श्रवण कुमार, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.रवि शर्मा, पतंजलि योग प्रशिक्षक रामपाल सिहाग, कर्नल अन.सी. सी.हरमिन्द सिंह, लोकतंत्र सेनानी सज्जन अग्रवाल, पूर्व प्रधान बलवान सिंह के सानिध्य में दीप प्रज्ज्वलन के साथ आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ.मनरूप काजला द्वारा बताया गया कि योग शिविर में पतंजलि जिला योग प्रशिक्षक द्वारा आए हुए लगभग हजारों की संख्या में योग साधकों योग के कामन प्रोटोकॉल के अनुरूप योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया तथा स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों ने योगासनों का प्रदर्शन किया, जिसमें लक्ष्या गुरुकुल अगवाना खुर्द, बेरला स्कूल के बच्चों व योग प्रशिक्षका रम्भा, अनन्या अग्रवाल, कीर्ति, एडवोकेट संदीप मान,नहेतराम राजोरिया, वीरेंद्र शास्त्री, दीपक जांगिड़, बिजेश पूनिया आदि ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। योग के समापन पर उपखंड अधिकारी स्वाति झा द्वारा अपने संबोधन में कहा कि आज जो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन हुआ है, इसमें काफी संख्या में युवा बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अन. सी.सी.छात्र-छात्राओं सभी ने बड़े उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया, जो सरहनीय कदम है। योग शिविर में सभी का योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की शपथ योग प्रशिक्षक रामपाल सिहाग व आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉ.मनरूप काजला द्वारा दिलाई गई योग कार्यक्रम में हरीश जांगिड़, निजी सहायक उपखंड कार्यालय पतंजलि मीडिया प्रभारी मनोहर जांगिड़ पूर्व, पूर्व अध्यक्ष नरेश वर्मा, डॉ..अरुण पुष्करणा, लीलाधर छापड़िया, राजेंद्र सेन, प्रिंसिपल सुमन वर्मा, मंजू ठोलिया, सूबेदार हीरालाल भापर, डॉ.अनिल अनमोल, मनीषा सैनी, डॉ.चिरंजीलाल, राजकीय महाविद्यालय प्रिंसिपल नितेश डूकिया, विकास शर्मा लोटिया, कृष्ण कुमार सैनी, रविंद्र सिंह शेखावत, पूर्व विकास अधिकारी पवन शर्मा, वीर तेजाजी संस्थान अध्यक्ष जगदेव खरडिया, जिला मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, कनिष्ठ अभियंता नगर पालिका शुभम सैनी, गोपाल सैनी, राजकुमार सैनी, सज्जन जांगिड़, रणधीर काजला, संदीप डिडवानिया, अशोक जांगिड़ ने भाग लिया। योग के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए लगभग 25 लोगों को जिनमें भामाशाह, योग साधक, सामाजिक कार्यकर्ताओं छात्र-छात्राओं आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
सूरजगढ़ उपखंड स्तर पर 12 वाॅ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित
By -
June 21, 2026
0
Tags: