12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पिलानी में भव्य ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन योग मंदिर ट्रस्ट पिलानी के सहयोग से ब्लॉक आयुर्वेद कार्यालय, नगर पालिका पिलानी एवं नगर पालिका विद्या विहार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में पिलानी क्षेत्र की विभिन्न सार्वजनिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। योग मंदिर ट्रस्ट के नियमित योग साधकों एवं स्वयंसेवकों ने अतिथियों तथा आगंतुकों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। योगाचार्य राजकुमार भास्कर के निर्देशन में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया गया तथा उनके लाभों एवं अभ्यास के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
योग मंदिर ट्रस्ट द्वारा योग के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी भी दी गई। राजकीय आयुर्वेद औषधालय, पिलानी के प्रभारी डॉ.जगदीश चौधरी ने क्षेत्र में उपलब्ध आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रकाश डाला। सूरजगढ़ की सुदेशना योग सेवा समिति के बाल योग साधकों ने आकर्षक एवं उत्कृष्ट योग प्रदर्शन प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। उपखंड प्रशासन एवं आयुष विभाग, पिलानी की ओर से योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा योग साधना के माध्यम से रोगमुक्त एवं स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देने वाले 20 योग साधकों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धर्म जागरण मंच के विभाग प्रमुख सुभाष आलड़िया, खंड संघ चालक राधेश्याम मान, पिलानी नगर कार्यवाह मुनेश स्वामी, सह कार्यवाह सुशील वर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज मानसिंह श्योराण, मुरली मनोहर शर्मा, महिला मोर्चा मंत्री मंजू कुल्हरी, भाजपा युवा नेत्री निकिता टेलर, डॉ.आरपी पारीक, डॉ.पवन चौधरी, डॉ.सुरेश चौधरी, डॉ.राजेंद्र, डॉ.विजय शर्मा, डॉ.राजेश नांगलिया, डॉ.एनसी जैन, डॉ.अनिल गर्ग, उमेश काशीरामका, सुनील कुमार, मोतीलाल सैनी, सुरेंद्र सिंह शेखावत, सतवीर भास्कर, प्रो.बलवान जांगिड़, मोहनलाल बोचीवाल, अंतर सिंह काजला, जगदीश शर्मा, शिक्षाविद् संजीव पूनिया, संजय शर्मा, सुरेश नोवाल, योग मंदिर ट्रस्ट के सचिव दीपचंद लाखवान, सह सचिव बंटी नोवाल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष केसरराम, तेजपाल पूनिया, राजकुमार, मायारामका, ज्योति भरतवाल, नीलम जाखड़, प्रेमजी नेहरा, विशाखा सिंह, हेमलता बाडेटिया, शशिबाला राठौड़, पिंकी वर्मा, भावना भारद्वाज, सीताराम गोपालका, सुनील कुल्हरी, उमेश काशीरामका सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को स्वच्छता एवं योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन दीपचंद लाखवान ने किया तथा उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों योग साधकों एवं नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!