रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के तत्वाधान में ज़िलें में 21 जून, रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभारी आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ.भवानी सिंह राजपुरोहित ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थीम योग फॉर हेल्दी एजिंग पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जालोर शहर के शाह पूंजाजी गेनाजी खेल स्टेडियम में 21 जून, रविवार को सुबह 6 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, ज़िला कलक्टर डॉ.प्रदीप के. गावंडे, अधिकारी-कार्मिक एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे व कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया जाएगा।
3/related/default