मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन 20 जून को

AYUSH ANTIMA
By -
0


टोंक (लालचंद माली): केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 20 जून को प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन शनिवार को दोपहर 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय, टोंक में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान करेंगे। सम्मेलन में जिले के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यापारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। सम्मेलन में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में सरकार की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिकों से सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!