महाराणा प्रताप जयंती पर 11 फीट का बरगद लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर: वीरता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण महायज्ञ के अंतर्गत गूगन सिंह शेखावत व एडवोकेट राजेश यादव के सहयोग से धामेडा धाम गौशाला में 11 फीट ऊँचे 2 बरगद के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपाध्यक्ष भोमराज शर्मा ने कहा कि बरगद का वृक्ष भारतीय संस्कृति में दीर्घायु, छाया, प्राणवायु एवं प्रकृति संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। इसी उद्देश्य से महाराणा प्रताप जयंती पर 11 फीट ऊँचे बरगद के पौधे का रोपण किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण मिल सके। इस अवसर पर गूगन सिंह शेखावत ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, संघर्ष, स्वाभिमान एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आगे आना चाहिए। वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति एवं मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। संस्था ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार एवं समाज के साथ मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं तथा उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सैनी, सचिव सुनील कुमार शर्मा, एडवोकेट राजेश यादव, भोमराज शर्मा, निदेशक मोनू शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी गायत्री शर्मा, गूगन सिंह शेखावत, कृपा देवी सहित आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!