मांढण पुलिस की बड़ी सफलता: 10 घंटे में पांच केबल चोरी की वारदातों का खुलासा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): थाना मांढण के थानाधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शानदार कार्यवाही करते हुए किसानों की बोरिंगों और कुओं से हुई पांच केबल चोरी की वारदातों का महज 10 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल भी बरामद की है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी प्रदीप कुमार ने विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कराई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचनाओं और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस जांच में सामने आया कि कस्बा मांढण एवं ग्राम आनंदपुर में किसानों की पांच बोरिंगों और कुओं से रात के समय केबल काटकर चोरी की गई थी। मामले की सूचना मिलते ही थानाधिकारी प्रदीप कुमार ने स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने रिकॉर्ड समय में वारदात का खुलासा कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!