ग्राम सेवा शिविर बना खुशियों का माध्यम: 10 साल पुराना भूमि विवाद निपटा, 3 परिवारों को मिला पीएम आवास

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर मंगलवार को ग्राम पंचायत चांदपुरी में ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हुआ। शिविर में एक तरफ 10 साल से लंबित भूमि विवाद का निस्तारण हुआ, वहीं दूसरी तरफ 3 जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान की स्वीकृति मिली। ग्राम चांदपुरी निवासी अमीचंद गुर्जर, मिश्री देवी व श्यामपुरा जागिर की किरण देवी का परिवार वर्षों से कच्चे मकान-झोपड़ी में रहने को मजबूर था। मजदूरी कर भरण-पोषण करने वाले इन परिवारों के लिए पक्का मकान बनाना आर्थिक तंगी के कारण अधूरा सपना था। बारिश में छत से पानी टपकता था, आंधी में मकान उड़ने का डर लगा रहता था।ग्राम सेवा शिविर में इन तीनों परिवारों के आवेदन मौके पर ही स्वीकृत हुए। अमीचंद गुर्जर ने शिविर में कहा "साहब, 20 साल से झोपड़ी में रह रहे थे। आज पीएम आवास की स्वीकृति मिल गई। अब बच्चों को पक्के कमरे में सुलाएंगे। सरकार का बहुत धन्यवाद।" इसी शिविर में राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार अनिल कुमार, पटवारी अमरचंद व गिरदावर की मौजूदगी में 10 साल से विवादित चल रही कृषि भूमि का मामला निपटाया। दोनों पक्षों को समझाइश कर आपसी सहमति से भूमि का विधिवत विभाजन किया गया और नामांतरण की प्रक्रिया भी मौके पर पूरी करवाई गई। विवाद निपटने पर किसानों ने कहा "10 साल से थाने-तहसील के चक्कर काट रहे थे। आज 2 घंटे में शिविर में फैसला हो गया।"शिविर में बाल कल्याण, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, राजस्व, विद्युत, जलदाय सहित सभी विभागों के स्टॉल लगे। पात्र लोगों को मौके पर ही वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पट्टे व अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि "राज्य सरकार का उद्देश्य है कि गांव का आदमी तहसील-कोर्ट के चक्कर न काटे। एक ही जगह सभी विभाग और तुरंत समाधान। चांदपुरी शिविर इसका जीता-जागता उदाहरण है। "शिविर में उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार, तहसीलदार अनिल कुमार, पटवारी अमरचंद, नरेंद्र मीणा, अशोक योगी, नंदलाल मीणा, बिजली विभाग कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र कोली, पशुधन सहायक सपना सैनी, विडियो रीना यादव, कमलेश गुर्जर, मुन्शी गुर्जर, महेश योगी, संजय शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!