कोटपूतली (ईशाक खान): कांसली स्थित हीरामल बाबा मंदिर में आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ के तहत 1 जुलाई 2026 को विशाल कलश यात्रा एवं महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष 1100 महिलाओं की सहभागिता से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि श्रद्धालुओं के लिए 135 मण सामग्री से प्रसादी तैयार की जाएगी। इसके लिए 51 मण आटा, 40 मण खांड, 7.5 मण घी, 7.5 मण मावा, 13 मण दूध, 100 किलो काजू, 50 किलो किशमिश, 50 किलो चिरौंजी तथा 10 मण दाल सहित अन्य सामग्री का प्रबंध किया गया है। अध्यक्ष सोनाराम ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 23 जून से 29 जून तक प्रतिदिन 21 जोड़ों द्वारा महामृत्युंजय यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। 1 जुलाई को सुबह 7:15 बजे कलश यात्रा तथा प्रातः 11:15 बजे से महाभंडारा प्रारंभ होगा। समस्त गुरु गोठिया एवं भक्तगणों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने और प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।
कांसली में 1 जुलाई को निकलेगी 1100 कलशों की भव्य यात्रा, 135 मण सामग्री से होगा महाभंडारा
By -
June 26, 2026
0
Tags: