बीकानेर (जय नारायण बिस्सा): जिले के खाजूवाला क्षेत्र में ठगी के मामले में पुलिस को एक ओर सफलता हाथ लगी है। थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत के नेतृत्व में पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी सोनूराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस द्वारा आरोपी सुनिल बिश्नोई को गिरफ्तार किया जा चुका है।जानकारी के अनुसार 14 बीडी निवासी मुकेश द्वारा दर्ज करवाए गए परिवाद के आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी भोले-भाले लोगों से उनके बैंक खाते लेकर उन्हें कुछ पैसों का लालच देते थे और बाद में उन्हीं खातों का उपयोग अवैध कारोबार एवं ठगी के लिए किया जाता था।पुलिस ने आरोपी सुनिल बिश्नोई के कब्जे से 15 बैंक चेक बुक, 11 बैंक पास बुक, 7 सिम कार्ड और विभिन्न बैंकों के 19 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। वहीं दूसरे आरोपी सोनूराम मेघवाल पुत्र ख्यालीराम निवासी वार्ड नंबर 05, 4 केवाईडी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के नेटवर्क की भी जांच में जुटी हुई है।
3/related/default