सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी सूरजगढ़ को ज्ञापन सोपा गया। खंड मंत्री डॉ.भारत ने बताया कि अतिरिक्त जिला मंत्री एवं खंड अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों के भिन्न मांगों के लिए ज्ञापन दिया गया। इन मांगों में शिक्षकों को मिलने वाले ग्रीष्मावकाश सहित समस्त अवकाश यथावत रखने, तृतीय वेतन श्रंखला सहित शेष सभी संवर्गों के स्थानांतरण करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की लंबित पदोन्नतियों को करने, शिक्षकों को समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखना, आरजीएचएस को सुचारू रूप से जारी रखने, प्रबोधक एवं तृतीय वेतन श्रृंखला शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने, संविदा शिक्षकों को नियमित करने, स्टाफिंग पैटर्न लागू करने, अनावश्यक ऑनलाइन कार्य बंद करने, साथ ही संगठन के मांग पत्र के अनुसार सभी मांगों पर त्वरित समाधान की मांग की। महिला मंत्री बबीता हिरनवाल, सुरेश सैनी, महेंद्र शर्मा, मनोज डूडी, मुकेश सांमरिया, सुमेर सिंह, मनीष शर्मा, राकेश, रोबिन, प्रमोद, अमर सिंह, कृष्ण कुमार, शुभम शर्मा, राहुल चौधरी, संदीप, माया, निशा चौधरी, पूजा कुमारी, पूनम, सुमन, दिलीप सिंह सहित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सूरजगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा शिक्षा सुधार एवं शिक्षकों की विभिन्न मांगों का दिया ज्ञापन
By -
May 14, 2026
0
Tags: