रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): भारत सरकार के जनजाति मंत्रालय के निर्देशानुसार 10 मई से 9 जून तक जनजाति गरिमा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी श्रृंखला में जिले में 18 मई से 25 मई तक ‘जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान के तहत चयनित 91 ग्रामों के आदि सेवा केन्द्रों पर सैच्यूरेशन कैंपों का आयोजन किया जा रहा हैं। बुधवार को जिले के चयनित 91 ग्रामों के आदि सेवा केन्द्रों पर आयोजित संतृप्ति और स्वास्थ्य शिविर में आमजन के स्वास्थ्य की जांच कर उनका उपचार किया गया। शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार किया गया। शिविर के दौरान टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग (बीपी शुगर), महिलाओं के ओरल, ब्रेस्ट, सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग तथा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आमजन की टीबी रोग स्क्रीनिंग की गई, साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। अभियान के तहत 21 मई, गुरूवार को आदि सेवा केन्द्रों पर जनसुनवाई का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले’’ अभियान के तहत संतृप्ति एवं स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
By -
May 20, 2026
0
Tags: