मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के सुन्धा माता दर्शन के दौरान दिए गए निर्देशों की पालना में सुंधा माता तीर्थ स्थल पर कचरा संग्रहण व निस्तारण की होगी समुचित व्यवस्था

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के दो दिवसीय दौरे के दौरान 14 मई को श्री सुधा माता मन्दिर के दर्शन किए गए तथा दर्शन भ्रमण के दौरान जालोर जिले के महत्वपूर्ण पर्यटक एवं धार्मिक स्थल पर कचरे के सही निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशों की पालना में जिले के प्रभारी मंत्री केके विश्नोई, जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के. गावंडे व जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह की उपस्थिति में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें चामुण्डा माता ट्रस्ट के पदाधिकारियों को चामुण्डा माता मंदिर के मार्ग तथा मन्दिर परिसर में कचरे के समुचित निस्तारण करने तथा कचरा फैलाने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए गए, साथ ही चामुण्डा माता मन्दिर के सौन्दर्यीकरण पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में चांमुडा माता ट्रस्ट को प्रत्येक 50-50 मीटर पर कचरा पात्र लगाने एवं प्रतिदिन कचरा पात्र खाली करने के लिए पाबन्द किया गया। कचरा प्रबंधन की निगरानी व समुचित निस्तारण के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही समस्त अस्थाई दुकानदारों को कचरा पात्र लगाने तथा कचरा नीचे तलहटी पर निर्धारित स्थान पर एकत्र करने के लिए पाबंद किया गया।
बैठक में प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने ट्रस्ट व समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक तीन दिवस पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। 

*राजपुरा-सुंधा माता पाथ-वे का होगा निर्माण*

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा पावन धाम सुन्धा माता मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान यहां प्रतिवर्ष पैदल दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओ के आवागमन हेतु राजपुरा-सुन्धा माता जिला मुख्य सडक के दोनों तरफ कुल 2.20 किमी लम्बाई में पैदल पाथ-वे का निर्माण करने हेतु 160.00 लाख रू. की वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा जारी इस कार्य की वित्तीय मंजूरी से सडक के दोनों तरफ सुरक्षित पैदल पाथ-वे निर्मित होगा, जिससे पावन धाम तक पैदल आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं को आवागमन में सुगमता होगी। 

*अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय बैठक आयोजित*

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के सुंधा माता मंदिर दर्शन के दौरान तीर्थ स्थल की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना व प्रभारी मंत्री केके विश्नोई के निर्देशानुसार उपखण्ड स्तरीय बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ.पूजा सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित सम्पन्न हुई। बैठक में सुंधा माता ट्रस्ट, दुकानदारों एवं अस्थाई दुकानदारों को निर्देशित किया कि कचरे के निपटान की सुव्यवस्था करने के लिए कचरा पात्र लगाने एवं कचरा निस्तारण के लिए पाबंद किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!