रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): उपखंड के निकटवर्ती गांव हर्षवाड़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान एवं लीड बैंक एसबीआई द्वारा संचालित मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र, क्रिसिल फाउंडेशन की ओर से वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वित्तीय साक्षरता केंद्र रानीवाड़ा के सेंटर मैनेजर भंवर लाल परिहार ने भारत सरकार द्वारा संचालित सामाजिक जनसुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना तथा अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 से 70 वर्ष आयु वर्ग के बैंक खाताधारक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के खाताधारक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। साथ ही लोगों को बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में यह भी बताया गया कि जिन लोगों के जनधन खाते लंबे समय से निष्क्रिय हैं, वे केवाईसी करवाकर अपने खाते पुनः सक्रिय करवा सकते हैं। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रमिला देवी, राजस्थान ग्रामीण बैंक बीसी गोकलाराम देवासी, किरण कुमार, कमला देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र ने हर्षवाड़ा में दी वित्तीय जागरूकता की जानकारी
By -
May 07, 2026
0
Tags: