गुंसी की मीणा ढाणी में पेयजल संकट

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गाँव गुंसी की मीणा ढाणी में पिछले 6 महीने से बीसलपुर पेयजल योजना का पानी नहीं आ रहा है, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राजू मीणा, विक्रम मीणा, लालाराम मीणा, रामावतार मीना, कमलेश मीणा, रामू मीणा व पूरण मीणा सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि बीसलपुर परियोजना के तहत लगाए गए प्वाइंटों में 6 महीने से बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है, जिससे ढाणी की महिलाएं व बालिकाओं को भीषण गर्मी में दूर दराज के कुएं से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। कुए पर भी सैकड़ो महिलाएं सुबह 5 बजे जाकर बैठ जाती है और अपना नंबर आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे सारा दिन पानी ले जाने में ही पूरा हो जाता है। बीसलपुर परियोजना के कर्मचारियों एवं सरपंच को भी कई बार अवगत करा दिया गया लेकिन इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे महिलाओं को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्टर टीना डाबी से बीसलपुर पानी की सप्लाई सुचारू करवाने मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!