बगरू/जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): बगरू निवासियों के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी एक बेहद जरूरी और राहत भरी खबर है।
प्रियंका हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर, मानसरोवर, जयपुर के चेयरमैन एवं राजस्थान के प्रसिद्ध वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.जीएल शर्मा की ओर से बगरू के मणिद्वीप अस्पताल में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर और हेल्थ टॉक (स्वास्थ्य चर्चा) का आयोजन होने जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गंभीर बीमारियों, विशेषकर दिल की बीमारियों (हार्ट डिजीज) के प्रति जागरूक करना और उन्हें बिना किसी शुल्क के विशेषज्ञ परामर्श देना है।
* हार्ट हेल्थ टॉकडा: डॉ.जीएल शर्मा अपनी टॉक के जरिए लोगों को बताएंगे कि आजकल छोटी उम्र में बढ़ते हार्ट अटैक के खतरे से कैसे बचें, सही खान-पान क्या होना चाहिए और शुरुआती लक्षणों को कैसे पहचानें।
* फ्री कंसल्टेशन: छाती में दर्द, सांस फूलना, घबराहट या हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे मरीज सीधे डॉक्टर साहब को अपनी पुरानी रिपोर्ट्स दिखा सकेंगे।