रामलला सेवा समिति अयोध्या धाम के अध्यक्ष शास्त्री व नागौर सांसद बेनीवाल ने किए राला बाबाधाम के दर्शन, संतो से लिया आशीर्वाद

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): श्री राला बाबा धाम किवाड़ा में नो दिवसीय 108 सुरभि गोपुष्टियाग एवं श्रीराम कथा व नानी बाई का मायरा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महोत्सव को लेकर राला बाबा की भव्य एवं आकर्षक झांकी सजाई गई। इस दौरान शंख घंटियों की पावन ध्वनि से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में संजीव झांकियां, पारंपरिक अनुष्ठान एवं मनमोहक भक्ति प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत आकर्षण का केंद्र रही। श्रीराम कथा में रामलला सेवा समिति अयोध्या धाम के अध्यक्ष डॉ.आचार्य राजानंद शास्त्री ने राला बाबा के दर्शन करके खुशहाली की मनोकामना की। गौ संत प्रकाश दास महाराज के सानिध्य में राला बाबा सेवा समिति द्वारा शॉल ओढाकर श्रीफल भेंट करके उनका हार्दिक स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यदि गौ माता व संत समाज सुरक्षित है तो सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर दयाल दास महाराज, चन्द्रमा दास महाराज, प्रकाश महाराज, राम लखन दास महाराज व गौपाल दास महाराज सहित कई संत व श्रद्धालु मौजूद थे। इसी प्रकार नागौर सांसद व आरएलपी पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने राला बाबा धाम आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर संतो से आर्शीवाद लिया। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी पार्टी किसान व गांवों के विकास के लिए कटीबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया की आने वाले चुनावों के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कसें। इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल का एनएच 52 बाईपास पर बजाज शोरूम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजस्थानी परंपरानुसार माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल नोहटा, संजय बराला, कमल पलेई, दिलीप, करण व नंद किशोर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!