व्यक्ति का कर्म ही पूजा हैं: ऐश्वर्या सिंह

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): बार एसोसिएशन के तत्वावधान में रामाज होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं ने एजेएम ऐश्वर्या सिंह एवं एसीजेएम रवींद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। एजेएम ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि व्यक्ति का कर्म ही पूजा हैं, अपने काम को ईमानदारी व लगन से करें। परिवादी को समय पर न्याय मिले, जिसके लिए बार एवं बैंच में सामंजस्य रहे। एसीजेएम रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि न्यायालय में परिवादी को किसी प्रकार की समस्या नही हो। न्यायालय में लोगों को समय पर सच्चा व सरल न्याय दिलवाए। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एजेएम ऐश्वर्या सिंह एवं एसीजेएम रवींद्र प्रताप सिंह ने निष्पक्षता, अनुशासन व न्यायिक मर्यादाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इनके व्यवहार, कार्यशैली व न्यायिक निर्णयों ने अधिवक्ताओं एवं आमजन के बीच विशेष पहचान बनाई है। अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष सीताराम शर्मा एवं महासचिव रामजीलाल जाट ने अधिकारियों के न्यायिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शुभकामनाएं भेंट की। इस अवसर पर एडीजे न्यायाधीश सृष्टि चौधरी, एसीबी टोंक एसीपी झाबर सिंह यादव, एडवोकेट बनवारी लाल यादव, नरेंद्र चौधरी, दयाराम गुर्जर, तेज भवर सिंह, राम कल्याण पूनिया, रमेश कुमार शर्मा, शिवराज जाट, किशन सैनी, अशोक लांगडी, मनीष जाट, अंकित चौधरी, भागचंद बैरवा, विनोद जाट, गौरव सैनी व जितेंद्र बाकोलिया सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!