नवलगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्राम विकास रथ यात्रा रविवार को भोजनगर, देवगांव और गोठड़ा पहुँची, जहाँ ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। विशेष रूप से भोजनगर पंचायत के लोगों ने क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट और पानी की किल्लत का मामला प्रमुखता से रखा। रथ यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा और सहायक ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश आलडिया ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था नहीं होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद सीएमओ (जयपुर) पर्यवेक्षक प्रियंका शर्मा ने विश्वास दिलाया कि पेयजल समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशन लाल गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकरण चौधरी, निर्वतमान सरपंच भंवरी देवी, पूर्ण सिंह शेखावत, महेश धायल, ओंकार सिंह शेखावत, विनोद सैनी, हरदेवाराम ढाका, गोकुल सिंह, टीकम सिंह शेखावत, शंभू सिंह, भरत सिंह, सुशील खटकड़, पींटू भाटी, हरलाल महण, गोवर्धन महण सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
ग्राम विकास रथ यात्रा: भोजनगर में ग्रामीणों ने उठाया पेयजल किल्लत का मुद्दा
By -
May 10, 2026
0
Tags: