पिलानी के वार्ड नंबर 26 में नवनिर्मित नलकूप का विधायक काला द्वारा लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नगर पालिका पिलानी के वार्ड नंबर 26 में विधायक कोटे से नवनिर्मित नलकूप का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला थे। विधायक काला एवं वार्ड के वरिष्ठ सदस्य सज्जन द्वारा बटन दबाकर नवनिर्मित नलकूप का लोकार्पण किया गया। नलकूप के चालू होने से वार्ड में गंभीर पेयजल संकट का समाधान हो गया है। वार्डवासियों में हर्षोल्लास का माहौल है। वार्डवासियों ने विधायक काला का धन्यवाद कर आभार जताया। विधायक काला ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिलानी में किसी प्रकार की भी पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी, क्षेत्र का विकास निरंतर होता रहेगा। कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी अगले वर्ष तक पिलानी की जनता को सुलभ हो जाएगा। कार्यक्रम में निहाल सिंह पूर्व प्रधान, विजेंद्र सरपंच बदनगढ़, दिनेश भार्गव, गोवर्धन पी राठौड़ समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!