बीकानेर: शहर की कोटगेट थाना इलाके में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया, जिसे सेवादारों की मदद से पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया है। जानकारी मिली कि सुबह रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 8 के पास एक व्यक्ति सोया हुआ पड़ा है। सूचना पर कोटगेट पुलिस के राधेश्याम मय थाना टीम की पहुची और असहाय सेवा संस्थान तथा खादिम खिदमतगार सोसायटी के सेवादारों शोएब भाई, राजकुमार खडग़ावत, नसीम, मो.जुनैद ख़ान, अब्दुल सतार, इमरान, अयूब चाचा, अजहरुद्दीन, विकास कुमार की मदद से जांच व निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान 41 साल के भंवर सिंह पुत्र नत्थू सिंह के रूप में हुई है।
3/related/default