चिड़ावा/झुंझुनू: समाज की होनहार प्रतिभाओं के शैक्षणिक कौशल को सराहने और उन्हें भविष्य की बुलंदियों के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ब्रह्म चैतन्य संस्थान, चिड़ावा द्वारा आज एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। संस्थान द्वारा 'शिक्षा गौरव सम्मान समारोह' का आयोजन आज शुक्रवार, 15 मई 2026 को विद्यानिकेतन स्कूल के पास स्थित संस्थान परिसर में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि अशोक शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी झुन्झुनूं होंगे। संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा, "युवा प्रतिभाएं हमारे समाज की धरोहर हैं। उनका उत्साहवर्धन करना और उन्हें सही दिशा दिखाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। यह समारोह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का एक स्रोत बनेगा। संस्थान की कार्यकारिणी ने क्षेत्र के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अपना सम्मान ग्रहण करें।
मेधावी सितारों का होगा सम्मान, ब्रह्म चैतन्य संस्थान का 'शिक्षा गौरव समारोह' आज
By -
May 14, 2026
0
Tags: