विद्यार्थियों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए केशव आदर्श विद्या मंदिर में एक सराहनीय पहल की गई है। विद्यार्थियों को क्लासरूम में अनुकूल वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से विद्यालय को 20 सीलिंग फैन (छत के पंखे) भेंट किए गए हैं।

*ट्रस्ट का जताया आभार*

विद्यालय प्रबंधन ने इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। जानकारी साझा करते हुए केशव विद्या मंदिर के अध्यक्ष अनूप गाडिया एवं व्यवस्थापक श्रीकांत पंसारी ने बताया कि शिक्षा के मंदिर में विद्यार्थियों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना समाज का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी गई यह भेंट न केवल विद्यार्थियों को गर्मी से राहत देगी, बल्कि उनके शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

*गरिमामयी उपस्थिति*

पंखों के अर्पण समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे निर्मल डूडी (प्रधानाचार्य, केशव आदर्श विद्या मंदिर), राजेश शर्मा (जिला सचिव), राजेन्द्र (जिला व्यवस्थापक), शिशुपाल (बाबू) सहित विद्यालय के अन्य सदस्य और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। सभी ने ट्रस्ट के इस सेवाभावी कदम का स्वागत किया और समाज के अन्य संगठनों से भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!