चिड़ावा के वार्ड 21 में नए ट्यूबवैल निर्माण कार्य का उद्घघाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर के वार्ड नंबर 21 गोगाजी की ढाणी बालाजी मंदिर के सामने वाली गली में नए ट्यूबवैल निर्माण कार्य का विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ उद्घघाटन किया गया। उद्घघाटन समारोह में पिलानी विधायक पितराम काला एवं निवर्तमान चेयरमैन सुमित्रा सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने लंबे समय से पीने के पानी की समस्या का सामना किया था। नए ट्यूबवैल के उद्घघाटन से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विधायक पितराम काला और सुमित्रा सैनी का वार्डवासियों ने साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा दोनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में निवर्तमान पार्षद लोकेश कटारिया, अनिल जांगिड़ पिलानी, अरविंद बाडेटिया, रामविलास, रामजीलाल सांखला, श्याम टेलर, मक्खन लाल, जुगल सैनी, बाबूलाल मास्टर, विमलेश कटारिया, प्यारेलाल सांखला, बाबूलाल स्वामी, सुरेश सैनी, घीसाराम सैनी, नंदलाल सैनी, श्रीराम सैनी, संदीप सैनी, ओमप्रकाश सैनी, बनारसी सांखला, शीशराम सैनी, कृष्ण सैनी, मुकेश सैनी, सुल्तान सैनी, पंडित मनीष शर्मा, सुशील सैनी, रामनिवास फोरमैन, मनीराम सांखला, प्रभा, मुन्नी, मीरा, राजू, सोनू, मंजू, बबीता, रेशमी सहित निवर्तमान पार्षद सुमित्रा सैनी एवं अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!