जसरापुर में दूषित पेयजल से आमजन परेशान

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जसरापुर गांव में विगत कई माह से कुम्भाराम नहर परियोजना का घरों की नलों में पानी दूषित आ रहा है। पानी गदराया हुवा एवं धूल मिटटी युक्त आता है, पानी में दूसरे दिन ही कीड़े पड जाते हैं। गौरतलब है की गांव के वार्डों में पेयजल आपूर्ति एक दिन छोड़कर अगले दिन होती है, ऐसे में कीड़े युक्त पानी से आमजन व्याधि ग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में लोग पानी को छानकर भरते हैं फिर भी अगले दिन कीड़े पड जाते हैं। पेयजल विभाग को ऐसे में टंकी की समय समय पर साफ सफाई करनी चाहिए एवं पानी की टंकी में दवा डालनी चाहिए। पेयजल आपूर्ति का समय भी निश्चित नहीं है, कभी दोपहर में पानी देते हैं तो कभी सुबह दस बजे। जल विभाग को इस बारे में ध्यान आकृष्ट कर समस्या का त्वरित निराकरण करना चाहिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!