झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक एकता मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष सीताराम पंवार ने नगर कार्यकारिणी का गठन कर बाबूलाल सोलंकी को नगर अध्यक्ष तथा ओमप्रकाश सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। मोतीलाल दोचानिया, जगदीश प्रशाद महरानिया को महासचिव, जयकरण सिंगल लोटिया को कोषाध्यक्ष, सज्जन महरिया को सदस्य नियुक्त किया है, साथ ही वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत कर जनहित की समस्याओं को उठाने के लिए निर्देशित किया है। नियुक्ति पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष हरनाथ सिंह, एड. लालचंद गोठवाल, शिवप्रसाद महरिया, राकेश बुडानीया, सुमन मेघवाल, सुमन लता, महावीर माहीच सहित कइयों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
3/related/default