पुरुषोत्तम मास में सेहीकलां में होगा श्रीमद्भागवत महापुराण महाज्ञान यज्ञ

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): क्षेत्र के सेहीकलां ग्राम में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच पवित्र श्रीमद्भागवत महापुराण महाज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के प्रवक्ता डॉ.जगदीश प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 2 जून से 8 जून तक ग्राम स्थित नेत दादा मंदिर परिसर में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान व्यास पीठ से भागवत मर्मज्ञ वाणी भूषण प्रभुशरण तिवाड़ी श्रद्धालुओं को अपनी ओजस्वी वाणी से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्त चरित्रों एवं धर्म, भक्ति और मानव जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा के दौरान मधुर संगीत, भजन एवं प्रतिदिन आकर्षक सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कथा स्थल को धार्मिक सजावट से भव्य रूप दिया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ग्रामवासियों में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। ग्रामीणजन सामूहिक रूप से आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। समिति ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!