लक्ष्मणगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): खटीक समाज की ओर से भूतनाथ मुक्ति धाम में ट्यूबवेल निर्माण करवाया गया। पंडित अशोक पाराशर ने पूजन कर ट्यूबवेल निर्माण कार्य का श्रीगणेश कराया। आयोजित कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि रामावतार चावला, सत्यनारायण बड़गुजर, सनातन धर्म मंडल के बनवारी पुजारी, दीनदयाल जोशी, सुरेश जाजोदिया, जयशंकर पुजारी, पारस चूड़ीवाला, संदीप बजाज, राजेश जाजोदिया, फूलचंद चावला, रवि सामरिया, मांगीलाल सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
3/related/default