रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इस अभियान में जहां एक ओर ग्रामीणों सहित आमजन को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हें इन योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। ग्राम रथ अभियान के दौरान कृषि विभाग की कृषि यंत्र योजना के अंतर्गत जालोर जिले के ग्राम वगतापुरा निवासी कृषक मगन कुमार पुत्र देवाराम कलबी को सरकार द्वारा कृषि यंत्र क्रय करने पर 55125 रूपए की अनुदान राशि से लाभान्वित किया गया। कृषक मगन कुमार ने बताया कि कृषि यंत्र के माध्यम से खेती को आसान बनाने के उद्देश्य से मैंने कृषि विभाग के राज किसान पोल पर कृषि यंत्र (रोटावेटर) पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया था, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद मैंने कृषि यंत्र (रोटावेटर) खरीदा। कृषि विभाग द्वारा खरीदे गये कृषि यंत्र का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसके बाद विभाग द्वारा वित्तीय स्वीकृति जारी कर मुझे 55125 रूपए की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से प्राप्त हुई। कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलने पर कृषक मगन कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा किसान हित मेें किए जा रहे प्रयासों व चलाई रही योजनाओं की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।
सफलता की कहानी: कृषक मगन कुमार को कृषि यंत्र में मिला अनुदान, अब खेती करना हुआ आसान
By -
May 03, 2026
0
Tags: