केन्द्रीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर के तत्वावधान में वर्ष 2026-27 हेतु 66वें केन्द्रीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर माउंट आबू/जयपुर के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि यह शिविर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा आधुनिक तकनीकों के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं। 
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए खिलाड़ियों की आयु 30 जून 2026 को न्यूनतम 14 वर्ष एवं अधिकतम 17 वर्ष होनी चाहिए। आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र/स्कूल प्रमाण पत्र) अनिवार्य रहेगा। खिलाड़ी को अपने खेल से संबंधित उपलब्धियों का विवरण आवेदन पत्र में अंकित करना होगा। 
सहायक प्रशिक्षक ओमप्रकाश गर्ग ने बताया कि आवेदन पत्र राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र स्टेडियम जालोर से प्राप्त कर पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र को जिला खेल अधिकारी कार्यालय जालोर अथवा निर्दिष्ट पते पर जमा करवाना होगा। जिला खेल अधिकारी ने जिले के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालयों से अपील की हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों को इस शिविर हेतु आवेदन करने के लिए प्रेरित करें ताकि जालोर जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!