बीकानेर में पहली बार आयोजित होगी विष्णु पुराण कथा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: सनातन धर्म साधना पीठ एवं विष्णु पुराण आयोजन समिति के द्वारा आगामी पुरुषोत्तम मास में पहली बार बीकानेर की धर्म धरा पर विष्णु पुराण कथा का आयोजन हो रहा है। कथा का वाचन श्री मरुनायक व्यास पीठाधीश्वर पुराण प्रवक्ता पंडित भाईश्री के द्वारा किया जाएगा। आयोजन से जुड़े बृजमोहन बिहानी ने बताया कि कथा का समय दोपहर 1:15 से सायं 5:15 बजे तक रहेगा। कथा का स्थान रत्ताणी व्यासों की बगेची, पुष्करणा ग्राउंड के पीछे रहेगा। पहली बार हो रहे विष्णु पुराण कथा की मुख्य बात यह है कि 17 मई को जब कथा प्रारंभ होगी तो 108 विष्णु पुराण की पोथियाँ पूजन हेतु अलग-अलग यजमानगणों से संकल्प करवा कर कथा मंडप में विराजमान की जाएगी, जो 7 दिनों तक श्री विष्णु सहस्त्रनाम से अभिमंत्रित होकर पुनः यजमानगणों को प्रदान कर दी जाएगी। बीकानेर का कोई सनातनी भक्तजन यदि अपने नाम से पोथी बुकिंग करवाना चाहता है तो हमारी समिति से संपर्क कर सकता है। 
प्रतिदिन कथा से पूर्व कथा पंडाल में मंडप पूजन अलग-अलग यजमानगणों के द्वारा किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से विष्णु सहस्रनामावली से तुलसी अर्चन किया जाएगा। कथा से पूर्व 16 मई को सायं 5:15 बजे सूरदासानी बगेची, गोकुल सर्कल से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो बारह गुवा वार जिसमें माताएं बहने एक जैसी साड़ी पहनकर शोभा बढ़ाएगी।

 *निकलेगी कलश यात्रा* 

विष्णु पुराण कथा से एक दिन पूर्व शाम 5:30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गोकुल सर्कल से प्रारंभ होकर नत्थूसर गेट, बारह गुवाड़ चौक, साले की होली से होते हुए धर्मनगर द्वार के अंदर से होते हुए कथा स्थान तक पहुंचेगी। कलश यात्रा हेतु समिति के द्वारा 1100 साड़ियां एवं 1100 कलश वितरण किये जायेंगे। जिसका वितरण 11 मई से रत्ताणी व्यासों की बगेची में सायं 6 बजे से 8 बजे तक होगा।

*सजेगा सजीव झांकियों का दरबार*

कथा के सात दिवस के अंतर्गत विष्णु पुराण में भगवान विष्णु के अवतारों का वर्णन है, जिसमें मुख्य मुख्य सजीव झांकियों का दर्शन भी भक्तजनों को करवाए जाएंगे। कथा के दौरान गर्मी को देखते हुए आने वाले श्रद्धालु जनों के लिए शीतल जल एवं ठंडे पेय पदार्थ आदि की व्यवस्था प्रतिदिन रहेगी।

*हर ललाट तिलक अभियान की शुरुआत*

पिछले कुछ समय से हमारी समिति के हृदरातल में एक कार्य योजना थी की सनातन धर्म की आधारशिला को मजबूत करने के लिए हमारी समिति द्वारा और क्या प्रयास किया जा सकता है, तो उसी कड़ी में हर ललाट तिलक अभियान जिसमें बीकानेर जिले के सवा लाख लोगों को तिलक करने के लिए प्रेरित करेंगे। 16 मई को ही इस अभियान की शुरुआत तारा-तारा मठ के महंत एवं पोकरण विधायक प्रताप पुरी जी महाराज के द्वारा इसी प्रांगण में किया जाएगा। सवा लाख का लक्ष्य रखा है। 

*पोस्टर का विमोचन* 
इस मौके पर कथा के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। जिसमें भाई श्री के अलावा बृजमोहन बिहानी, सुरेंद्र ओझा, गिरधर स्वामी, मूल सिंह राठौर, चेतन जोशी, रमन सांखला, पवन राठी, सुरेश चांडक, भवानी शंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!