आज से एक महिने तक गूंजेंगे रुद्री पाठ, आयोजित होगा प्रशिक्षण शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: पं.बाबू लाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान द्वारा निःशुक्ल रुद्रासष्टाध्यायी (रुद्री) पाठ शिव पूजा विधि एवं शिव महिम्न शिव तांडव स्तोत्र, रुद्राष्टकम् आदि प्रशिक्षण शिविर 11 मई से 12 जून तक रघुनाथ जी का मन्दिर, रघुनाथ सर कुँआ के पास आयोजित होगा। कार्यक्रम के पोस्टर का लोकार्पण 1008 श्री श्री-सर्वेश्वरानन्द जी महाराज एवं दण्डी स्वामी श्री श्रीधरानन्द जी महाराज के कर कमलो से हुआ। स्वामी श्री सर्वेश्वरानंद जी ने ब्राह्म‌णों एवं द्विज मात्र को निरन्तर वेदाध्ययन करने एवं नित्य सन्ध्या गायत्री का जाप करना और नित्य शिव पूजा करने का उपदे‌श दिया, वहीं श्री श्रीधरानन्दजी महाराज ने कहा कि ब्राह्मण बालकों को वेद में निष्टा रखते हुए रुद्री, मंत्र संहिता पूजा विधि और सन्ध्या आदि का अध्ययन करना चाहिए। शिविर में नित्य रुद्रीपाठ के साथ शिव स्तोत्र का पाठ भी सिखाया जाएगा, उसका भी नित्य पाठ करने से मानव का कल्याण होता है। शिविर संयोजक पं.राजेन्द्र‌ किराडू ने बताया कि शिविर में रुद्री आदि का प्रशिक्षण पं. प्रहलाद व्यास करेंगे। पं.किराड़ू ने बताया कि शिविर नित्य सायं 6:45 से 8:15 तक चलेगा। जिसमें रुद्री पाठ शिव पूजा विधि, भगवान शिव के विविध स्तोत्रों का अध्ययन करवाया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!